बसना : मोटर साइकल से सायकल टकरा जाने की बात को लेकर मारपीट, ... - CG Sandesh

बसना : मोटर साइकल से सायकल टकरा जाने की बात को लेकर मारपीट, मामला दर्ज.

थाना बसना अंतर्गत ग्राम दलदली मे मो.सा. से सायकल टकराजाने की बात को लेकर मारपीट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

सूरूज बाई यादव ने पुलिस को बतायी कि आज से करीब 03 दिन पहले उसका बेटा समीर सायकल को चला रहा था कि प्यारी लाल के घर के मोटर सायकल से टकरा गया था जिस पर झगडा लडाई किये थे कि उसी बात को लेकर 06 सितम्बर 2021 के दिन करीब 1.00 बजे उसके घर के सामने गली में उसकी बेटी उजली यादव को मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर कायामोती यादव डंडा से उसकी बेटी उजली यादव के बांये कंधे मे मार दिया जिससे उजली को काफी चोंट है । तब वह और उसका पति छुड़ाने व मना करने का प्रयास किया तो कायाबाई डण्डा से उसके सिर में मार कर चोंट पहुंचाया और गजाधर यादव मुक्का से उसके पति के नाक मे मारा जिससे खून निकलकर दर्द हो रहा है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें