महासमुन्द : शराब के नशे में हाथ मुक्का एवं ईट पत्थर से मारपीट व जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज.
महासमुन्द थाना अंतर्गत नयापारा में शराब के नशे में हाथ मुक्का एवं ईट पत्थर से मारपीट व जान से मारने की धमकी देने पर मामला दर्ज किया गया है.
कलेसरी निर्मलकर ने पुलिस को बतायी कि कपडा प्रेस करने का काम करती है. 03 सितम्बर 21 को वह अपने प्रेस करने की दुकान में अपने पति के साथ थी उसके दोनों लडके काम में बाहर गये हुये थे, कि शाम 05 बजे करीबन मोहल्ले का सचिन ध्रुव पिता मनहरण ध्रुव शराब के नशे में आया और उसे और उसके पति को उसके दुकान के पास आकर मॉ बहन की अश्लील गंदी गंदी गाली गलौच करने लगा उसके और उसके पति के द्वारा सचिन ध्रुव को क्यों गाली गलौच कर रहे हो कहकर मना करने पर वह शराब के नशे में और अधिक गाली गलौच करने लगा तथा उसे जान से मारने की धमकी देने लगा उसे ऐसा करने से मना करने पर हाथ मुक्के लात से एवं आसपास रखे ईंट, पत्थर से फेंक कर उसे एवं उसके पति को मारपीट करने लगा। सचिन ध्रुव के द्वारा शराब के नशे में गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने से उसे बांये हाथ में चोट आयी जिससे सूजन हो गया था तथा उसके पति के पीठ में चोटे आयी। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.