सांकरा : लोगो को महुआ शराब पिलाने का सुविधा उपलब्ध कराने पर ... - CG Sandesh

सांकरा : लोगो को महुआ शराब पिलाने का सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाहीं.

सांकरा पुलिस को 06 सितम्बर 2021 को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम पाटनदादर डीपापारा बजरंग चौक के पास एक आदमी अवैध रूप से महुआ शराब पिलाने का सुविधा उपलब्ध करा रहा है मुखबीर के बताये स्थान पर पुलिस की टीम गये जहां पुलिस वालों को देखकर पीने वाले भाग गये तथा शराब पिलाने वाला व्यक्ति पकडा गया जिसका नाम पूछने पर अपना नाम गणेशराम यादव उम्र 65 साल साकिन पाटनदादर डीपापारा थाना सांकरा जिला महासमुंद छ0ग0 का होना बताया. उसके कब्जे से 05 नग खाली झिल्ली का पैकेट जिसमें महुआ शराब का गंध आ रहा था जिसमें शराब नहीं था, 05 नग डिस्पोजल गिलास, 07 नग पानी पाऊच को गवाहों के समक्ष उक्त सामान को जप्त किया गया।

आरोपी का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें