कोमाखान : 32 लीटर महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

कोमाखान : 32 लीटर महुआ शराब जप्त.

कोमाखान पुलिस 06 सितम्बर 21 को मुखबीर की सूचना पर आरोपी (1) रिषी ठाकुर उम्र 45 वर्ष ग्राम टोंगोपानी (2) परमानंद ठाकुर उम्र 37 वर्ष ग्राम टोंगोपानी थाना कोमाखान के संयुक्त कब्जे से मोटर सायकल CT 110 क्रमांक CG 06 GQ 6993 में अवैध शराब परिवहन करते हुये एक सफेद प्लास्टिक 10 लीटर वाली जरकीन में 10 लीटर भरी हुई देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 2000 रूपये, परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल कीमती 30000 रूपये को जप्त किया गया है.

खल्लारी पुलिस को 06 सितम्बर 2021 को मुखबिर से सुचना मिला की ग्राम जोगीडीपा का एक व्यक्ति अपने घर बाडी के पीछे में अवैध रूप से शराब बिक्री वास्ते रखा है पुलिस स्टाफ शराब रेड कार्यवाही कर मौके पर पहुंच कर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया आरोपी निरंजन विश्वकर्मा उम्र 28 वर्ष साकिन जोगीडीपा थाना खल्लारी जिला महासमुंद के कब्जे से एक पीला रंग की 5 लीटर वाली प्लास्टिक जरीकेन में 5 लीटर हाथ भटठी महुआ शराब भरी हुई एवं 1 लीटर वाली प्लास्टिक बाटल में 1 लीटर कुल 6 लीटर जुमला 6000 एम एल कीमती 1200/- रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया ।

इसी तरह खल्लारी पुलिस को मुखबिर से सुचना मिला कि ग्राम कन्हारपुरी का एक व्यक्ति अपने घर पीछे बाडी में अवैध रूप से शराब बिक्री वास्ते रखा है पुलिस स्टाफ शराब रेड कार्यवाही कर मौके पर पहुंच कर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया आरोपी कामता प्रसाद सोनवानी उम्र 32 वर्ष साकिन कन्हारपुरी थाना खल्लारी जिला महासमुंद कब्जे से 2 पीला रंग की 5-5 लीटर वाली प्लास्टिक जरीकेन में 3-3 लीटर हाथ भटठी महुआ शराब भरी कुल 6लीटर जुमला 6000 ML कीमती 1200/- रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया.

तेन्दूकोना पुलिस को 05 सितम्बर 21 को मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम सेवाती का चित्रसेन बलिहार अपने साथी बिसहत चक्रधारी के साथ मिलकर पोला त्यौहार में शराब बिक्री करने के लिए उडीसा राज्य निर्मित जेब्रा ब्रांड एवं कच्ची महुवा शराब लाकर अपने घर के पीछे महुवा टीकरा तालाब के पास छिपा कर रखने वाले है मुखबीर के बताये स्थान से कुछ दूर पहले मो.सा. को खडा कर पैदल गवाहान एवं पुलिस स्टाफ के संदेहियो के आने वाले रास्ते मे घेराबंदी कर इंतजार करने पर दो व्यक्ति अपने अपने पास पीठ मे सफेद बोरी लाद कर आते दिखे जिनके पास आने पर घेराबंदी कर पकडकर नाम पता पुछने पर अपना नाम चित्रसेन बलिहार उम्र 32 वर्ष साकिन ग्राम सेवाती तथा विसहत चक्रधारी उम्र 36 वर्ष साकिन सेवाती का होना बताये. आरोपी के कब्जे एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी मे रखी 51 पाउच जेब्रा ब्रांड उड़ीसा वाला देशी शराब एक सफेद रंग की बोरी मे रखी दस लीटर वाली सफेद जरीकेन में भरी करीब 10 लीटर महुवा शराब कुल मात्रा 20,200 Mlकीमती 5060/- रूपये जप्त किया गया.

आरोपीगण का कृत्य अपराध धारा 34(2)-LCG आब0एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध बाद विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें