कोमाखान : पुरानी बात को लेकर हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से ... - CG Sandesh

कोमाखान : पुरानी बात को लेकर हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी.

कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम पटपरपाली में पुरानी बात को लेकर हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

श्रीराम साहू ने पुलिस को बताया कि 06 सितम्बर 2021 के करीब शाम 07:30 बजे वह अपने घर में था, उसी समय उसका बड़ा भाई सुखदेव साहू का गुलाब साहू के साथ पुरानी बातों को लेकर लड़ाई झगड़ा हो रहा था, उसके बड़े भाई की आवाज को सुनकर घर से बाहर निकल कर देखा कि गुलाब साहू और उसका लड़का छगन साहू उसके बड़े भाई को गालियां देकर एक बड़ा सा गेड़ा(डण्डा) से मारपीट कर रहे थे जिसे देखकर वह जोर से चिल्लाया और बोला कि बड़े भाई को गुलाब एवं छगन साहू मार रहे हैं जल्दी आओ बचाओ, तब उसका भतीजा हीरा लाल साहू और गांव के बहुत से लोग आकर झगड़ा को छुड़वाये हैं, गुलाब साहू और उसका लड़का जाते जाते बोले कि आज तु बच गया नही तो जान से खत्म कर देते, गुलाब साहू व उसके लड़के छगन साहू के मारने से उसके बड़े भैया सुखदेव साहू के चेहरे और दोनों कंधे, सिर में चोंटे आई है खून निकल रहा था । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें