पटेवा : तेलीबांधा से 60 लीटर महुआ शराब जप्त.
पटेवा पुलिस को 06 सितम्बर 2021 को मुखबीर के सूचना पर पुलिस स्टाफ एवं गवाहों के घटनास्थल पर आरोपी शशिभूषण के मकान ग्राम तेलीबांधा पहुंचकर शराब रेड कार्यवाही कर आरोपी शशिभूषण मिरी उम्र 23 वर्ष साकिन तेलीबांधा थाना पटेवा जिला महासमुंद के कब्जें से एक नीला रंग के प्लास्टिक ड्रम में करीब 60 लीटर देशी हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब कीमती 12,000 रूपया, 06 नग एल्युमिनियम की बर्तन (गंजी) कीमती 3,000 रूपया, 04 नग पांच पांच सौ लीटर क्षमता वाली नीले रंग का प्लास्टिक ड्रम जिसमें महुआ पास भरा हुआ था कीमती 2,000 रूपया जुमला कीमती 17,000 रूपया को जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आब. एक्ट का अपराध घटित करना सबुत पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
पटेवा : घर के बाहर शराब पीने के लिये ग्राहको को पिलाने का सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाहीं.
पटेवा पुलिस को 06 सितम्बर 2021 को मुखबीर से सूचना मिली कि पाटनदादर निवासी रमेश ध्रुव अपने घर के बाहर परछी में शराब पीने के लिये ग्राहको को पानी गिलास चखना मुहैया करा रहा है मुखबीर के बताये स्थान पर पुलिस की टीम रमेश ध्रुव के घर के बाहर परछी में जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया । जहां पुलिस को देखकर शराब पीने वाले भाग गये तथा आरोपी रमेश ध्रुव पिता बुधराम ध्रुव उम्र 42 साल साकिन पाटनदादर, थाना पटेवा जिला महासमुंद को लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते पकड़े जाने पर उसके कब्जे से 02 नग देशी प्लेन शराब की खाली पौवा शीशी जिसमें शराब की गंध आ रही है तथा 02 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही है एवं 01 नग पीला रंग का प्लास्टिक मग जप्त किया गया है. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।