खल्लारी : चखना ठेला में लोगो को अवैध रूप से शराब पिलाने वाले पर कार्यवाही.
खल्लारी पुलिस को 06 सितम्बर 2021 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम अरंड में तेल मील के पास धनेश दीवान अपने चखना ठेला में लोगो को अवैध रूप से शराब पिला रहा है एवं शराब पीने की सामान सुविधा उपलब्ध कराते मिला. पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही किया। आरोपी धनेश दीवान उम्र 35 साल साकिन अरंड थाना खल्लारी जिला महासमुंद के कब्जे से 1 नग देशी प्लेन शराब 180 ML वाली शीशी में 60 ML देशी प्लेन शराब भरी हुई किमती 25 रूपये एवं 2 नग डिस्पोजल गिलास को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया.
इसी तरह खल्लारी पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम कन्हारपुरी के भागबती बाई सोनवानी अपने झोपडीनुमा दुकान में लोगो को बैठाकर अवैध रूप से शराब पिला रही है एवं शराब पीने की सामान सुविधा उपलब्ध कराते मिली. पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही किया। आरोपीया भागबती उम्र 55 वर्ष साकिन ग्राम कन्हारपुरी थाना खल्लारी जिला महासमुंद के कब्जे से 1 लीटर वाली बिसलरी बाटल में 50 ML महुआ शराब भरी हुई किमती 20 रूपये एवं 2 नग डिस्पोजल गिलास को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया.
आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 36 (C) आबकारी एक्ट का होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।