news-details

ब्राह्मण समाज के द्वारा नंद कुमार बघेल का पुतला दहन किया गया...

सर्व ब्राह्मण समाज लोरमी के द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल का पुतला दहन किया गया। हाल में मुख्यमंत्री के पिता नंदकुमार बघेल के द्वारा ब्राह्मण समाज के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी किया गया था जिससे पूरे देश एवं प्रदेश के ब्राह्मण समाज मे रोष व्याप्त है। नंदकुमार बघेल के द्वारा हिन्दू धर्म के देवी देवताओं एवं ब्राह्मण समाज के लिए लगातार ढाई साल से समय समय पर आपत्तिजनक टिप्पणी किया जाता रहा है 


जिसके विरोध में समय समय पर ब्राह्मण समाज के द्वारा शिकायत किया जाता रहा है सर्व ब्राह्मण समाज लोरमी के द्वारा अध्यक्ष बृजराज किशोर त्रिपाठी के नेतृत्व में नगर के मुंगेली चौक में पुतला दहन किया गया जिसमें लक्ष्मीसेवक पाठक, राकेश दुबे, राजकुमार चौबे, राजेंद्र तिवारी, राजेंद्र उपाध्याय, मनीष त्रिपाठी, नितेश पाठक, मनोज त्रिपाठी, संजय त्रिपाठी, अश्वनी तिवारी, अशोक शर्मा, अशोक उपाध्याय, महेंद्र द्विवेदी, प्रदीप मिश्रा, राजकुमार चौबे, रवि शर्मा, अमिताभ तिवारी, विश्वास दुबे, प्रशांत शर्मा, अभिषेक पाठक, नीरज तिवारी, अश्वनी शुक्ल, कृष्णा शर्मा, दुर्गेश तिवारी, समीर पाठक, अंशुमान दुबे, अमन त्रिपाठी, पलक दुबे, अतुल चतुर्वेदी, आशुतोष, हरनारायण, मयंक, हर्ष, अखिल, नागेंद्र आदि उपस्थित थे। पुतला दहन में नगर के पूरे हिन्दू समाज का समर्थन मिला।




अन्य सम्बंधित खबरें