महासमुन्द: अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों ने लगाई फांसी - CG Sandesh

महासमुन्द: अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों ने लगाई फांसी

महासमुन्द में 15 सितम्बर को अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. मृतक विवेक चक्रधारी पिता रामजी उम्र 18 वर्ष सागर पारा बरौंण्डाबाजार, महासमुन्द निवासी ने 15 सितम्बर की सुबह करीब 10:10 बजे घर पर अज्ञात कारण से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया.

दूसरी घटना वार्ड नं. 02 पारधी पारा बेलसोंण्डा, महासमुन्द की है. जहाँ मृतक दुर्गेश पारधी पिता पंचराम पारधी उम्र 21 वर्ष ने करीबन 11:30 बजे घर पर फांसी लगा कर खुदखुशी कर ली.

पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें