महासमुन्द: मोबाईल रिपेयरिंग व इलेक्ट्रशियन प्रशिक्षण हेतु पं... - CG Sandesh

महासमुन्द: मोबाईल रिपेयरिंग व इलेक्ट्रशियन प्रशिक्षण हेतु पंजीयन 21 सितम्बर से होगा प्रारंभ

महासमुन्द: बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा 21 सितम्बर 2021 से महामसुन्द जिले के 18 से 45 वर्षीय निवासियों के लिए मोबाईल रिपेयरिंग व इलेक्ट्रशियन में प्रशिक्षण हेतु पंजीयन प्रारम्भ हो गया है।

बड़ौदा आरसेटी के निदेशक संजीव प्रकाश ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए जिसमें भी 30 से 35 प्रशिक्षणार्थियों का पंजीयन पहले होगा उस प्रशिक्षण की शुरूआत की जाएगी। प्रशिक्षण के लिए पंजीयन हेतु बड़ौदा आरसेटी संस्थान पहुंचकर या कार्यालय के फोन नम्बर 07723-299155, कमलेश पटेल के मोबाईल नम्बर 79997-00673 व प्रतीक साहेब गुप्ता के मोबाईल नम्बर 93402-81974 पर सम्पर्क कर सकते है।

प्रशिक्षण के लिए आवश्यक दस्तावेज बी.पी.एल. राशन कार्ड, आधार कार्ड, 3 पासपोर्ट साईज फोटो साथ लाना होगा.

author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें