बसना : संतोष सोनी स्वर्णकार समाज के युवा कल्याण विभाग के प्र... - CG Sandesh

बसना : संतोष सोनी स्वर्णकार समाज के युवा कल्याण विभाग के प्रान्ताध्यक्ष निर्वाचित

ईश्वर सोनी प्रांतीय संरक्षक एवं सलाहकार समिति स्वर्णकार समाज छत्तीसगढ़ के प्रस्ताव पर तथा आदरणीय मिथिलेश स्वर्णकार कैबिनेट मंत्री क्रेडा छत्तीसगढ़ के अनुमोदन पर पूर्व प्रांताध्यक्ष संजीव सोनी अजमेढ़ वंशज सोनी समाज छत्तीसगढ़ व वर्तमान प्रांताध्यक्ष बबलू सोनी (पिथोरा) और समाज के समस्त पदाधिकारियों की सहमति से संतोष कुमार सोनी ( बसना) को युवा कल्याण विभाग स्वर्णकार समाज छत्तीसगढ़ का प्रांताध्यक्ष पद हेतु निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। संतोष सोनी द्वारा समाज के समस्त बुद्धजीवी पदाधिकारियों का तहे दिल आभार व्यक्त किया गया है।

बसना नगर के प्रतिष्ठित युवा समाजसेवी संतोष कुमार सोनी के निर्विरोध प्रान्ताध्यक्ष निर्वाचित होने पर नंदलाल मिश्रा,प्रदीपदास राजन, राकेश साहू, महिपाल सिंह जटाल सहित अंचल के अनेक युवा नेताओं ने स्वागत करते हुए बधाई दी है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें