महासमुन्द : घर के ब्यारा से ट्रेक्टर चोरी, मामला दर्ज.  - CG Sandesh

महासमुन्द : घर के ब्यारा से ट्रेक्टर चोरी, मामला दर्ज.

महासमुन्द थाना अंतर्गत ग्राम बनसिवनी में घर के ब्यारा से ट्रेक्टर चोरी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

डिगेश्वर घृतलहरे ने पुलिस को बताया कि कृषि कार्य हेतु महिन्द्रा ट्रेक्टर खरीदा था, ट्रेक्टर जो कि पुरानी इस्तेमाली थी को घर के ब्यारा मे हमेशा खडा करता था। कि 19 जुलाई 21 को काम करने के पश्चात दोपहर 02.30 बजे घर ब्यारा मे खडे कर दिया था, जिसे 20 जुलाई 21 के सुबह 08.00 बजे जाकर देखा तो उसका ट्रेक्टर क्र0 CG 04 NG 5772 किमती करीबन 80000/ रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था. आस पास पता तलाश किये कोई पता नही चला. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें