सरायपाली : जोगीडीपा से 40 लीटर महुआ शराब जप्त.
सरायपाली पुलिस को 21 सितम्बर 2021 को मुखबिर से सूचना कि ग्राम जोगीडीपा के डीपापारा में एक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध रूप से महुआ शराब रखा है पुलिस की टीम मुखबीर के सूचना पर ग्राम जोगीडीपा डीपापारा पहुंचकर आरोपी पुनीतराम उर्फ विद्याधार पिता भरतलाल चौहान उम्र 45 साल साकिन डीपापारा जोगीडीपा थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ0ग0 के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक के 20 लीटर वाली जरकिन के अंदर 20 लीटर महुआ हाथ भट्ठी का शराब एवं एक लोहे की बाल्टी के अंदर एक पालीथीन में 20 लीटर महुआ शराब कुल जुमला 40 लीटर कीमती 8000 रूपये रखा मिला.
आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाए जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
अन्य सम्बंधित खबरें