पटेवा : खट्टा से 06 लीटर महुआ शराब जप्त.
पटेवा पुलिस को 21 सितम्बर 2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि आरोपी के खेत में बने झोपड़ी ग्राम खट्टा से आरोपी मोतीलाल विश्वकर्मा पिता भगोली विश्वकर्मा उम्र 48 वर्ष साकिन कोकड़ी थाना खल्लारी जिला महासमुंद के कब्जें से एक सफेद रंग के पांच लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में करीब 05 लीटर तथा एक हरे रंग के एक लीटर वाली प्लास्टिक बोतल में करीब 01 लीटर कुल 06 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 1200 रूपया को जप्त किया गया.
आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
अन्य सम्बंधित खबरें