तेन्दूकोना : पति पत्नी से गाली गलोच कर जान से मारने की धमकी,... - CG Sandesh

तेन्दूकोना : पति पत्नी से गाली गलोच कर जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज.

तेन्दूकोना थाना अंतर्गत डिहीपारा में पति पत्नी से गाली गलोच कर जान से मारने की धमकी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

तुलसी राम दीवान ने पुलिस को बताया कि वह 19 सितम्बर 2021 के रात्रि लगभग 09/00 बजे वह अपने परिवारजनों के साथ अपने घर में था उसी समय गांव का मनीष दीवान पिता मंशाराम दीवान उसके घर के सामने आकर गाली गुप्तार कर रहा था. जिसे सुनकर उसकी पत्नि मान बाई दीवान घर से निकल कर मनीष को पुछी की मेरे पति को क्यों अश्लील गाली गुप्तार कर रहे हो पुछने पर उसे भी अश्लील गाली गुप्तार दिये। जिसे सुनकर वह अपने घर से बाहर निकलकर मनीष को गाली देने से मना किया तो उसे भी मां बहन की अश्लील गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दिये जिसे देख सुनकर बीच बचाव करने गांव का शुभम दास मानिकपुरी, सिकंदर दीवान, दिनेश दीवान आये एवं बीच बचाव किये. प्रार्थी तुसली राम दीवान प्रार्थी की लिखित आवेदन पर आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294,506 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें