सरायपाली : झोपडीनुमा होटल में लोगो को अवैध शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.
सरायपाली पुलिस को 22 सितम्बर 2021 को मुखबीर से सूचना मिली की सरायपाली से बोंदा जाने वाली रास्ता में बांये तरफ पहाडी के पास एक व्यक्ति अपने झोपडीनुमा होटल में लोगो को अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला. पुलिस की टीम मुखबीर के बताये स्थान पर पहुंचकर दबिश दिया जहां एक व्यक्ति अपने झोपडीनुमा होटल में लोगो को अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम दिलीप प्रधान पिता लव कुमार प्रधान उम्र 28 वर्ष निवासी छिंदपाली थाना सरायपाली का होना बताया. आरोपी के कब्जे से एक 180ml वाली शीशी में करीबन 120 एम0एल0 देशी प्लेन शराब एवं दो नग प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास कीमती 55 रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया.
आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(क) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।