पटेवा : चाय नास्ता होटल में ग्राहको को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.
पटेवा पुलिस को 22 सितम्बर 2021 को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम रायतुम बाजार पारा का पंचराम पटेल अपने चाय नास्ता होटल में शराब पीने के लिये ग्राहको को पानी गिलास चखना मुहैया करा रहा है मुखबीर के बताये स्थान पर पुलिस की टीम चाय नास्ता होटल में जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया। जहां पुलिस को देखकर शराब पीने वाले भाग गये तथा आरोपी पंचराम पटेल पिता स्व0 दुकालू पटेल उम्र 48 वर्ष साकिन बाजार पारा रायतुम थाना पटेवा जिला महासमुंद को लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते पकड़े जाने पर उसके कब्जे से 02 नग गोवा व्हीस्की अंग्रेजी शराब की खाली पौवा शीशी 180 एमएल वाली जिसमें शराब की गंध आ रही है तथा 02 नग डिस्पोजल गिलास एवं 02 नग पानी पाउच मिला।
आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।