महासमुन्द : अज्ञात कार वाहन ने मोटर सायकल सवार आरक्षक को ठोकर मारी, मामला दर्ज.
महासमुन्द थाना अंतर्गत वन विभाग कार्यालय के सामने अज्ञात कार वाहन ने मोटर सायकल सवार आरक्षक को ठोकर मारी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
सुरेश ध्रुव ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड न0 3 ईमलीभाठा महासमुन्द का निवासी है. पुलिस विभाग में आरक्षक चालक के पद पर महासमुन्द में पदस्थ हूं। तथा एसपी साहब के वाहन का चालक है । 29 जून 21 के रात्रि करीब 00.30 बजे एसपी बगला से अपने मोटर सायकल प्लसर क्र0 CG 06 P 5173 में अपने घर जा रहा था कि करीब 00.40 बजे वन विभाग कार्यालय के सामने मचेवा रोड पहुचा था कि उसी समय सामने से एक अज्ञात कार का चालक अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये उसके मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर भाग गया। एक्सीडेन्ट करने से उसके मोटर सायकल का सामने भाग क्षतिग्रस्त हो गया था बाया हाथ के कलाई, दाया पैर के घुटना में चोट लगा है. चोट का ईलाज वह श्री अकाल पुरख अस्पताल महासमुन्द में ईलाज करावा रहा था, ठीक होने पर आज दिनांक 23 सितम्बर 21 को थाना रिपोर्ट करने आया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.