तुमगांव : काट पत्ती नामक जुआ खेलते 03 जुआरी पकडाए.
तुमगांव पुलिस को 23 सितम्बर 2021 को मुखबिर से सूचना मिला कि कुछ व्यक्ति वार्ड नं 12 बरगद पेंड़ के पास भांठापारा तुमगांव में 52 पत्ती तास से रूपये पैसे का दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं पुलिस स्टाफ मुखबिर के बताये अनुसार वार्ड नं 12 बरगद पेंड़ के पास भांठापारा तुमगांव पहुंचकर घेराबंदी कर तास पत्ती से रूपये पैसे से हारजीत की दांव लगाकर जुआ खेलते जुआड़ियों को पकड़े। पकड़े गये जुआडियों 01. चोवाराम कोसले उम्र 34 वर्ष तुमगांव के पास से 100 रू. व फड से 360 रू. 02. कमल देवार उम्र 25 वर्ष साकिन तुमगांव के पास से 150 रू. फड से 270 रू. 03. कुमारू गौरिया उम्र 35 वर्ष तुमगांव के पास से 140 रू. फड से 150 रू. कुल जुमला रकम पास एवं फड से 1170 रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त किया गया ।
आरोपीगणों का कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिय गया।