स्व. रामानुज प्रताप सिंहदेव स्मृति श्रम यशस्वी पुस्कार 2020... - CG Sandesh

स्व. रामानुज प्रताप सिंहदेव स्मृति श्रम यशस्वी पुस्कार 2020-21 के लिए 18 अक्टूबर 2021 तक आवेदन आमंत्रित

छत्तीसगढ़ शासन, श्रम विभाग द्वारा श्रम के क्षेत्र में उत्कृष्ट उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्ति, संस्था को स्व. रामानुज प्रताप सिंहदेव स्मृति श्रम यशस्वी पुरस्कार दिया जाता हैं। जिसके अंतर्गत रूपये 02 लाख एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।

जिला श्रम विभाग अधिकारी आजाद सिंह पात्रे से प्राप्त जानकारी के अनुसार ऐसे श्रमिक, संस्था जिन्होने “श्रम के क्षेत्र में वित्तीय वर्ष 01 अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2021 में किये गये उल्लेखनीय योगदान के आधार पर चयनित किया जायेगा।

मजदूरों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य की दिशा में विशेष कारगार उपाय किया हो, जिसके फलस्वरूप आलोच्य वर्ष में कोई गंभीर दुर्घटना न हुई हो एवं सुरक्षा के नियमों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया हो, जिससे प्रदेश का नाम श्रम जगत में गौरवान्वित हुआ हो” के द्वारा 18 अक्टूबर 2021 तक श्रम विभाग की वेबसाईट www.cglabour.nic.in या alankran.aspx   के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत किया जा सकता है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जावेगा।

श्रम यशस्वी पुरस्कार से संबंधित नियम; अर्हताएं, प्रक्रिया, आवेदन प्रपत्र आदि श्रम विभाग की वेबसाईट www.cglabour.nic.in से डाउनलोड की जा सकती हैं।


अन्य सम्बंधित खबरें