अपर कलेक्टर ने छात्र दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत् पालक को सहायता राशि का चेक दिया
अपर कलेक्टर आई.एल. ठाकुर ने अपने कक्ष में शिक्षा विभाग के अंतर्गत् छात्र दुर्घटना बीमा योजना के तहत् 02 मामलों में प्रभावित परिजनों को 2 लाख रुपए की सहायता राशि का चेक दिया। जिसके अंतर्गत् बगीचा विकासण्ड के ग्राम डुमरटोली के छात्र स्व. संतोष राम, पिता श्री पांडू राम, कक्षा-8वीं, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भट्ठीकोना का सांप के काटने से ईलाज के दौरान 23 जुलाई 2021 को आकस्मिक निधन हो जाने पर कलेक्टर ने छात्र के पालक पांडू राम को 1 लाख रूपए की सहायता राशि का चेक दिया गया है।
इसी प्रकार पत्थलगांव विकास खण्ड, ग्राम कुमेकेला के स्व. कु. अनुराग नारंगे, पिता सुशील कुमार नारंगे, कक्षा 6वीं. शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कुमेकेला का तालाब के पानी में डुबने के कारण 24 जून 2021 को आकस्मिक निधन हो जाने पर कलेक्टर ने छात्र के पालक सुशील कुमार नारंगे को 1 लाख रूपए की सहायता राशि का चेक दिया गया है।