बागबाहरा क्षेत्र के बोकरामुडा खुर्द में नल जल योजना के तहत ह... - CG Sandesh

बागबाहरा क्षेत्र के बोकरामुडा खुर्द में नल जल योजना के तहत हुआ बोर खनन, भूमिपजन के लिए पहुंची उषा पटेल

शासन की महत्वपूर्ण योजना नल जल योजना के तहत अब प्रत्येक घरों पर पानी पहुंचाया जाएंगे. जिसके लिए बोर खनन का कार्य क्षेत्र में जारी है, इसी तारतम्य में आज बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत बोकरामुडां खुर्द में बोर खनन के लिए भूमि पूजन कार्य संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल, जिला पंचायत सदस्य बसंता ठाकुर उपस्थित रहे. 

सभी ने नल जल योजना के तहत हो रहे बोर खनन की जगह पर पूजा पाठ कर नमन किया तत्पश्चात भूमि पूजन कार्य संपन्न हुआ कार्यक्रम में विशेष रूप से सरपंच यशोदा मांझी, उपसरपंच गौतम मांझी, नाथू महानंद, सहदेव मांझी, ब्रह्मा देव मांझी ओसराम यादव सुमन यादव व हेमसागर यादव विशेष रुप से उपस्थित रहे.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें