बसना : 15 किलो गांजा के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार.  - CG Sandesh

बसना : 15 किलो गांजा के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार.

बसना पुलिस को 25 सितम्बर 2021 को मुखबिर से सूचना मिला कि कुछ लोग कार से पदमपुर उडिसा की ओर से बिलासपुर की ओर अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु परिवहन कर रहे है मुखबिर के सूचना पर पुलिस की टीम पलसापाली बैरियर रवाना हुआ था बेरियर पर पहुंचकर खडे थे कि कुछ ही समय में बलेनो कार क्रमांक CG 04 LQ 3561 में दो व्यक्ति आ रहे थे जिन्हे पुलिस स्टाफ के मदद से रोककर पूछताछ किया तो चालक अपना नाम शेख सद्दाम उर्फ पप्पू पिता शेख जमील उम्र 30 साल निवासी जरहाभांठा मिनी बस्ती वार्ड क्रमांक 8 महाराणा प्रताप चौक बिलासपुर तथा बाजू में बैठे व्यक्ति बैसाखू बुडेक पिता हरिशंकर बुडेक उम्र 38 साल निवासी सागरपाली थाना देवगांव जिला बलांगीर उड़ीसा के होना बताये. आरोपी के कब्जे से 14 किलो 800 ग्राम जप्ती 200 ग्राम सेम्पल जुमला 15 किलो गांजा कीमती 150000 रू. को बलेनो कार क्र- CG-09 LQ-3561 कीमती 500000 रू. तथा उनके कब्जे से 01 नग मोबाईल्‍ कीमती 500 रू. एवं नगदी रकम 1550 रू. जुमला 652050 रू. को जप्त किया गया है.

आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 20 (ख), 29 नारकोटिक्स एक्ट का पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें