पटेवा : घर के परछी में ग्राहको को शराब पीने के लिये सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाहीं.
पटेवा पुलिस को 25 सितम्बर 2021 को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम बोडरा का मुन्नी बाई ध्रुव अपने घर के सामने परछी में शराब पीने के लिये ग्राहको को पानी गिलास चखना मुहैया करा रहा है पुलिस की टीम मुन्नी बाई ध्रुव के घर के सामने परछी ग्राम बोडरा में जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया। जहां पुलिस को देखकर शराब पीने वाले भाग गये तथा आरोपिया मुन्नी बाई ध्रुव पति देव कुमार ध्रुव उम्र 44 साल साकिन बोडरा थाना पटेवा जिला महासमुंद को लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते पकड़े जाने पर उसके कब्जे से 02 नग गोवा व्हीस्की अंग्रेजी शराब की खाली पौवा शीशी 180 एमएल वाली जिसमें शराब की गंध आ रही है तथा 02 नग डिस्पोजल गिलास एवं 02 नग पानी पाउच मिला गवाहो के समक्ष जप्त किया गया।
आरोपिया मुन्नी बाई ध्रुव का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।