सरायपाली : तेज रफ्तार कार के पलटी होने पर एक की मौत, मामला द... - CG Sandesh

सरायपाली : तेज रफ्तार कार के पलटी होने पर एक की मौत, मामला दर्ज.

सरायपाली थाना अंतर्गत स्काई कार शोरूम के पास तेज रफ्तार कार के पलटी होने पर एक की मौत जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

मोहन लाल चौहान ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम सानपंधी में रहता है. 25 सितम्बर 2021 को शाम को वह घर में था कि मुखबिर से सूचना मिली कि उसका चचेरा भाई सालिकराम चौहान उम्र करीब 38 वर्ष साकिन सानपंधी एवं परखित यादव उम्र करीब 38 साल साकिन खैरमाल तथा गोपाल निषाद उम्र करीब 32 साल साकिन सानपंधी का तीनों फोर्स तुफान कार क्र. CG22 S 1265 में बैठकर बसना की ओर से घर ग्राम सानपंधी आ रहे थे कि NH53 स्काई कार शोरूम के पास गाम हर्राटार के पास एक्सीडेंट हो गया है कि सूचना मिलते ही वह अपने भतीजे विशाल चौहान के साथ घटनास्थल पहुंचा तो वहां कोई नहीं था। पता चला कि तीनों को शासकीय अस्पताल सरायपाली ले जाया गया है कि वह शासकीय अस्पताल सरायपाली पहुंचा तो देखा परखित यादव के दाहीने हाथ की कलाई के पास एवं सिर में तथा गोपाल निषाद को बायें हाथ में पंजा के पास चोट लगी थी एवं सालिकराम चौहान को सिर में गंभीर चोट लगी थी एवं उसे डाक्टर द्वारा रायपुर रीफर किया गया जिससे वे लोग एम्बुलेंस से रायपुर ईलाज के लिए ले जा रहे थे कि ग्राम जगत के पास उसकी मृत्यु हो गई। जिसे शासकीय अस्पताल सरायपाली में लाकर उसके शव को रखे हैं। पता किया तो जानकारी हुआ कि कार में तीनों बैठकर आ रहे थे कि करीबन 17.30 बजे NH53 स्काई कार शोरूम हर्राटार के पास पहुंचे थे कि चालक द्वारा तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर कार शोरूम के पास एक्सीडेंट कर पलटी कर दिया था। चालक की जानकारी नहीं हो पाई है कि कार को कौन चला रहा था। सालिकराम की मृत्यु एक्सीडेंट में गंभीर चोट लगने से आई चोट से हुई है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें