पटेवा : घर के गली से मोटर सायकल चोरी, मामला दर्ज.
पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम सिंघनपुर में घर के गली से मोटर सायकल चोरी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
विनोद चन्द्राकर ने पुलिस को बताया कि उसका मोटर सायकल बजाज प्लेटिना क्रमांक CG 06 GM 5011 जो उसके नाम से पंजीकृत है । 23 सितम्बर 2021 के शाम को उसके गांव का रत्नु यादव जो उसके घर काम करता है, जो काम से पचरी जा रहा हूं कहकर उसकी मोटर सायकल को मांगकर ले गया था । रात्रि करीब 09/00 बजे रत्नु यादव द्वारा फोन करके बताया कि मोटर सायकल से पचरी गया था और रात्रि करीबन 08/30 बजे मोटर सायकल को नरेन्द्र सतनामी के घर सामनें गली में खड़ी कर नरेन्द्र सतनामी के घर अन्दर गया था, कुछ समय बाद बाहर आकर देखा तो वहां पर मोटर सायकल प्लेटिना क्रमांक CG 06 GM 5011 नहीं था, जिसका आसपास पता तलाश किया पता नहीं चल रहा है बताया । तब वह भी सुचना पाकर ग्राम पचरी जाकर गली में अपनी मोटर सायकल का पता तलाश किया, नहीं मिला । कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसका मोटर सायकल बजाज प्लेटिना क्रमांक CG 06 GM 5011 को चोरी कर ले गया है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.