महासमुंद : चखना ठेलों में लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध... - CG Sandesh

महासमुंद : चखना ठेलों में लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.

महासमुंद पुलिस 27 सितम्बर 2021 को मुखबीर से सूचना मिला की बेमचा शराब भठ्ठी के आसपास लगे चखना ठेलों में अवैध रूप से लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला. महासमुन्द के घटना स्थल आरोपी मोहम्मद आरिफ खान का चखना ठेला, बेमचा महासमुंद में गये जहां पर आरोपी द्वारा लोगों को शराब पीने पिलाने के लिए डिस्पोजल गिलास की सुविधा प्रदान कर रहा था, शराब पीने वाले लोग पुलिस को देखकर भाग गये पूछताछ पर मोहम्मद आरिफ खान ने अपना पूरा नाम मोहम्मद आरिफ खान पिता असरफ खान उम्र 29 साल साकिन वार्ड नं0 07 नयापारा महासमुंद का रहने वाला बताया. आरोपी मोहम्मद आरिफ के पेश करने पर एक देशी प्लेन पौवा वाली शीशी में भरी 150 ML देशी प्लेन शराब कीमती 50 रूपये एवं एक प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास को गवाह आशीष एवं राहुल तांडी के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक जप्त किया गया.

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें