सरायपाली : 15 लीटर महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार. - CG Sandesh

सरायपाली : 15 लीटर महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार.

सरायपाली पुलिस को 27 सितम्बर 21 को मुखबीर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति अपनी मोटर सायकल में बैग में हाथ भट्ठी का महुआ शराब रखा है एवं अवैध रूप से बिक्री हेतु मोटर सायकल में परिवहन कर रहा है पुलिस की टीम मुखबीर के बताये स्थान पाटसेंद्री के पास पहुंचे कि दो व्यक्ति उड़िसा तरफ से मोटर सायकल में आ रहे थे जिन्हें संदेह के आधार पर रोककर पुछताछ किया जो मोटर सायकल का चालक अपना नाम गुलाब चौहान उम्र 19 साल साकिन छिंदपाली थाना सरायपाली तथा विजय बाघ उम्र 19 साल सा. बोईरमाल थाना सिंघोड़ा जिला महासमुंद के सयुंक्त कब्जे से एक गुलाबी छिंटदार बैग के अंदर झिल्ली में रखा लगभग 15 लीटर हाथ भट्ठी का महुआ शराब भरी हुई किमती 3000रू. व एक मो0साय0 सुपर स्प्लेंडर किमती लगभग 25,000 रूपये को जप्त किया गया है.

आरोपीगण का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें