एक वर्ष से अनुपस्थित शिक्षक का निकल रहा समय से वेतन...... मे... - CG Sandesh

एक वर्ष से अनुपस्थित शिक्षक का निकल रहा समय से वेतन...... मेडिकल जमा किया है और न ही विभाग से लिए छुट्टी

कोरोना क़ाल के शुरुवाती लॉकडाउन 13 मार्च 2020 से लगा और स्कूल कॉलेजों को बंद किया गया । छात्र छात्राओं को घर में रहकर ऑन लाइन पढ़ाई पर फोकस किया गया और शिक्षकों को समय पर स्कूल आने और मोहल्ला क्लास लेकर बच्चों को पढ़ाने तथा बिना छुट्टी अनुपस्थित न रहने के निर्देश जारी किए गए।वहीं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंकिरा के शिक्षक (व्याख्याता बायोलॉजी) लीलाधर पैंकरा 01/01/2020 से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंकिरा में अनुपस्थित है ।जिसकी सूचना प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंकिरा द्वारा विकासखंड शिक्षा अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी को दी जा चुकी है।

व्याख्याता शिक्षक लीलाधर पैकरा का कहना है कि उनको सिर्फ जुलाई,अगस्त 2021 से पूर्व का बेतन मिल चुका है ।इस पर इनका यह भी कहना है कि उन्होंने न तो किसी भी प्रकार की बीमारी का कोई मेडिकल जमा किया है और न ही विभाग से छुट्टी लिए है।

शिक्षक के इस लापरवाही पर जिला शिक्षा अधिकारी न तो ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों का औचक निरीक्षण किया न तो कोई कार्यवाही।एक वर्ष आठ महीने अट्ठाइस दिन से स्कूल से नदारत है ,पर उनका बेतन समय से निकल रहा है।शिक्षक द्वारा उनके कर्तव्यों का निर्वहन न करते हुए शाला में अनुपस्थित है।जबकि कोरोना संक्रमण के चलते बच्चों कि पढ़ाई पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ा है। शिक्षक की लापरवाही से बच्चों को शिक्षा नहीं मिल पा रही है और शासन से मोटी तनख्वाह लेकर मजे मार रहे है।

वैसे तो हजारों रुपए महीने का वेतन पाने वाले शिक्षक और विभाग के अधिकारियों की हकीकत ही अनोखी है ।संकुल समन्वयक से लेकर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी तक अपना पल्ला झाड़ते नजर आ रहे है । उपस्थिति पंजी में अनुपस्थित शिक्षक का बेतन निकाला गया तो कैसे निकाला गया।जब अनुपस्थित होते हुए भी शिक्षक का वेतन जारी हो रहा है तो कोई शिक्षक विदयालय में आकर क्यूं बच्चों को पढ़ाएंगे? शिक्षा विभाग के कुछ अधिकारियों की लापरवाही से बच्चों के शिक्षा पर गहरा असर पड़ रहा है।


अन्य सम्बंधित खबरें