महासमुन्द : बेमचा रोड से अंग्रेजी/देशी प्लेन महुआ शराब जप्त.
महासमुन्द पुलिस को 28 सितम्बर 21 को मुखबीर की सूचना मिला की एक व्यक्ति अवैध शराब परिवहन कर रहा है मुखबीर के द्वारा बताये स्थान शराब भट्ठी के पास बेमचा रोड के पास घेराबंदी कर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को पकड़े जो नाम पता पूछने पर अपना नाम संजय पात्रा पिता कांशी पात्रा उम्र 28 साल सुभाष नगर शिव मंदिर के पास वार्ड क्र0 22 महासमुन्द का रहने वाला बताया.
आरोपी के कब्जे से एक हरे की बैग में भरकर रखे गोवा स्पेशल व्हीस्की शराब 23 पौवा प्रत्येक में 180 M.L. भरी हुई जुमला 4140 M.L. किमती 2760 रूपये एवं देशी मदिरा प्लेन 21 पौवा प्रत्येक में 180 M.L. जुमला 3780 ML. कीमती 1680 रूपये एवं एक मो0सा0 पैशन प्रो क्रमांक CG 06 K 1308 किमती करीब 20000 रूपये जुमला किमती 24440 रूपये को जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य आबकारी एक्ट धारा 34(2) का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।