पटेवा : सायकल दुकान में ग्राहको को शराब पिलाने की सुविधा उपल... - CG Sandesh

पटेवा : सायकल दुकान में ग्राहको को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.

पटेवा पुलिस ने 29 सितम्बर 2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम पचरी का हुसैन कुर्रे अपने सायकल दुकान में ग्राहको को पानी पाउच, डिस्पोजल गिलास मुहैया कराकर शराब पीलाने की सुविधा दे रहा है पुलिस स्टाफ मुखबीर के सूचना पर ग्राम पचरी के हुसैन कुर्रे के सायकल दुकान में दबिश दिये जहां हुसैन कुर्रे अपने ग्राहको को पानी पाउच, डिस्पोजल गिलास मुहैया कराकर शराब पीलाने की सुविधा देते पकडा गया। पुलिस को देखकर उसके ग्राहक भाग गये। हुसैन कुर्र के कब्जे से दो नग देशी प्लेन शराब का खाली पौवा शीशी, दो नग डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही है तथा दो नग पानी पाउच को जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया।

पटेवा पुलिस को 29 सितम्बर 2021 को मुखबीर के सूचना पर घटना स्थल हठयारीन डबरी बेर पेड के पास ग्राम पचरी से आरोपी थामस कुर्रे पिता सुखनंदन कुर्रे उम्र 27 साल साकिन पचरी, जिला महासमुंद के कब्जें से दो पीला रंग के पांच लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन जिसमें एक जरकीन में 05 लीटर तथा एक जरकीन में 03 लीटर कुल 08 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 1600 रूपया का रखे मिलने पर उक्त शराब को जप्त कर सीलबंद किया गया.

इसी तरह पटेवा पुलिस ने मुखबीर के सूचना पर घटना स्थल ग्राम पचरी से पंडरीपानी जाने का रास्ता आम झाड के पास से आरोपी सुनील लहरे पिता संतराम लहरे उम्र 24 साल साकिन पचरी, जिला महासमुंद के कब्जें से एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला के अंदर रखे एक पीला रंग के पांच लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में करीब 05 लीटर तथा एक लीटर वाली प्लास्टिक बोतल में करीब 01 लीटर कुल 06 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 1200 रूपया का रखा मिला. आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें