महासमुंद : लापरवाही पूर्वक वाहन खड़ी करने पर ऑटो चालक टकराया,... - CG Sandesh

महासमुंद : लापरवाही पूर्वक वाहन खड़ी करने पर ऑटो चालक टकराया, मामला दर्ज.

महासमुंद थाना अंतर्गत सोहम अस्पताल के सामने लापरवाही पूर्वक वाहन खड़ी करने पर ऑटो चालक टकराया जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

सुरेश बाघ ने पुलिस को बताया कि उसके पिता जी कुमामनी बाघ स्वयं का महासमुन्द में आटो रिक्शा चलाते है । 27 सितम्बर 21 को रात्री करीबन 07 बजे उसके पिता कुमामनी बाघ स्वयं के आटो क्रमांक CG 06GP 5167 में सवारी लेकर लभरा खुर्द की ओर से महासमुन्द की ओर आ रहे थे कि सोहम हास्पिटल के सामने मुख्य सडक पर एक पिकअप वाहन क्रमांक CG06GC 7957 के चालक द्वारा अपने वाहन को सडक पर बने डिवाईडर से सटा कर बिना किसी सिग्नल पार्किंग लाईट या साईन बोर्ड के गलत तरीके से खडा कर रखा था जिसमें उसके पिता की आटो चलाते समय उक्त वाहन के पीछे ठोकर लग कर एक्सीडेन्ट हो गया जिसकी वजह से उसके पिताजी का दोनो पैरों में चोटे आयी है तथा आटो के सामने हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है जिससे उसके पिता जी का सोहम अस्पताल ग्राम लभरा खुर्द में ईलाज चल रहा है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने पिकअप वाहन चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें