शोकाकुल परिवारों से मिले नारायणपुर विधायक - CG Sandesh

शोकाकुल परिवारों से मिले नारायणपुर विधायक

छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष व नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने नारायणपुर में ब्लॉक काग्रेस कमेटी अध्यक्ष रवि देवांगन के पिता स्वर्गीय कामेश्वर देवांगन का आकस्मिक मृत्यु होने पर शोकाकुल परिवारो को ढांढ़स बंधाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में कांग्रेस परिवार उनके साथ है साथ ही छाया चित्र में फूल अर्पण कर श्रदांजलि दिए.

इस दौरान जिला अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी, पीसीसी सदस्य राजेश दीवान,जिला पंचायत अध्यक्ष श्यांबती नेताम, नगरपालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी,नगरपालिका उपाध्यक्ष प्रमोद नेलवाल,सांसद प्रतिनिधि अजय देशमुख,जनपद अध्यक्ष पंडी राम वड़े अन्य बिशल नाग,पार्षद ममता राठौर, पार्षद बागेश्वरी पटेल पार्षद विजय सलाम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे.


अन्य सम्बंधित खबरें