बसना : तेज रफ़्तार ट्रक के ठोकर से ढाई साल के बच्चे को गंभीर चोंट लगने से ईलाज के दौरान मौत, मामला दर्ज.
बसना थाना अंतर्गत ग्राम गढफुलझर में तेज रफ़्तार ट्रक के ठोकर से ढाई साल के बच्चे को गंभीर चोंट लगने से ईलाज के दौरान मौत जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
कृपाचार्य ने पुलिस को बताया कि वह 01 अक्टूबर 2021 को सुबह 11.00 बजे अपने घर के सामने खडा था उसका लडका ढाई वर्ष का पिंटू मिरी उसके घर के सामने मेन रोड के किनारे खेल रहा था उसी समय बसना की ओर से आ रही ट्रक क्रं0 CG 04 JB 3556 का चालक ट्रक को अत्यधिक तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए यह जानते हुए कि आबादी वाला क्षेत्र है और रोड किनारे छोटा बच्चा खेल रहा है देखते हुए भी जानबूझर अपने ट्रक को कंट्रोल नहीं किया और उसके बेटे को ट्रक से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे उसके बच्चे पिंटू को नाक, मुंह, चेहरे में एवं हांथ में चोंट लगा है जिसे ईलाज हेतु शास0 अस्पताल बसना लेकर आये जो ईलाज के दौरान डाक्टर द्वारा पिंटू मिरी को मृत्यु हो जाना बताये । उसके बेटे पिंटू मिरी की मृत्यु ट्रक चालक द्वारा अपने ट्रक को जानबुझर देखते हुए अत्यधिक तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने से हुई है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध अपराध धारा 304-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.