महासमुंद : पैसा वापस क्यो नही कर रहा है कहकर धारदार हथियार स... - CG Sandesh

महासमुंद : पैसा वापस क्यो नही कर रहा है कहकर धारदार हथियार से हमला, मामला दर्ज.

महासमुंद थाना अंतर्गत वार्ड नं0 08 नयापारा महासमुंद में पैसा वापस क्यो नही कर रहा है कहकर धारदार हथियार से हमला जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

नागेश धीवर ने पुलिस को बताया कि 01 अक्टूबर 21 को रात्रि करीब 08.30 बजे सोहेल खान उर्फ पीची गुगलु चौक के पास उसके भाई निकिल धीवर को खोजते आया और उसे बोला कि तेरा भाई मेरा पैसा वापस क्यो नही कर रहा है कहकर गाली गुप्तार करने लगा जिसे वह बोला कि पैसा मेरा भाई लिया है, मेरे को क्यो बोल रहा है। इसी बात पर सोहेल उसे बहुत बात करता है, आज तुझे जान से मार दूंगा कहकर एक धारदार हथियार से बाँए कुल्हे में वार कर दिया वह अपना मोबाईल रखा था जो झूमा झटकी में गिर गया है उसे लग रहा है कि उसके मोबाईल को सोहेल लेकर भागा होगा । वह बचाव बचाव चिल्लाया तब बासु ध्रुव दौड़ कर आया तब तक सोहेल वहां से भाग चुका था उसके कुल्हे में चोंट लगकर खून निकला है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 324-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें