पटेवा : आम लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार... - CG Sandesh

पटेवा : आम लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.

पटेवा पुलिस को 01 अक्टूबर 2021 को मुखबीर से सूचना मिली कि श्यामनगर झलप का हेमंत साहू अपने घर आंगन में शराब पीने के लिये लोगों को पानी, डिस्पोजल गिलास, चखना मुहैया करा रहा है पुलिस की टीम घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया । जहां पुलिस को देखकर शराब पीने वाले भाग गये तथा आरोपी हेमंत साहू पिता बलीराम साहू उम्र 20 वर्ष साकिन श्यामनगर झलप थाना पटेवा जिला महासमुंद को लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते पकड़े जाने पर उसके कब्जे से 02 नग गोवा व्हीस्की अंग्रेजी शराब की खाली पौवा शीशी तथा 02 नग डिस्पोजल गिलास एवं 02 नग पानी पाउच मिला, जिसे गवाहो के समक्ष जप्त किया गया ।

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।


अन्य सम्बंधित खबरें