तुमगांव : चखना दुकान में लोगों को शराब पिलाने पर कार्यवाही. - CG Sandesh

तुमगांव : चखना दुकान में लोगों को शराब पिलाने पर कार्यवाही.

तुमगांव पुलिस को 01 अक्टूबर 2021 मुखबिर से सुचना मिला कि गाड़ाघाट शराब भट्ठी के पास एक व्यक्ति अपने चखना दुकान में लोगों को अवैध रूप से बैठाकर शराब पिला रहा है एवं शराब पीने का समान उपलब्ध करा रहा है पुलिस की टीम मुखबिर के बताये अनुसार गाड़ाघाट शराब भट्ठी पहुंचकर एक व्यक्ति को पकडे जो अपने चखना दुकान में अवैध रूप से लोगों को बैठाकर शराब पिला रहा था एवं शराब पीने का समान उपलब्ध करा रहा था, शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गए, मौके पर पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना रामकुमार यादव पिता हृदय लाल यादव उम्र 35 वर्ष साकिन वार्ड नं 14 भाठापारा तुमगांव थाना तुमगांव जिला महासमुन्द का रहने बताया. जिसके कब्जे से 01 पौवा देशी प्लेन शराब 180 ML वाली शीशी में करीबन 90 ML शराब भरी हुई कीमती करीबन 40 रूपये व 02 नग डिस्पोजल की खाली गिलास जप्त किया गया।

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें