तुमगांव : बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से चालक की मौत, मामला द... - CG Sandesh

तुमगांव : बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से चालक की मौत, मामला दर्ज.

तुमगांव थाना अंतर्गत बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से चालक की मौत जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

रघुनाथ नायक ने पुलिस को बताया कि 01 अक्टूबर 2021 को उसका भतीजा जगदीश नायक एवं उनका साथी योगेश नायक घर जाने के लिये रायपुर से मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GE 6163 से निकले थे जिसका तुमगांव पेट्रोल पंप के पहले तुमगांव महासमुन्द रोड में करीबन दोपहर 01.00 बजे एक्सीडेन्ट होने से उसका भतीजा जगदीश नायक का मौत हो गया जिसके शव को जिला अस्तपाल महासमुन्द में रखा है कि सूचना पर वह जिला अस्पताल महासमुन्द गया जहां चिरघर में उसका भतीजा मृत अवस्था में पड़ा था घटना के संबंध में वहीं उसे पता चला कि मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GE 6163 को उसका भतीजा जगदीश नायक चला रहा था एवं उनका साथी योगेश नायक पीछे बैठा था जो गाडाघाट शराब भट्ठी तुमगांव से शराब पीकर वापस घर जा रहे थे कि उसका भतीजा जगदीश नायक मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GE 6163 को तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाकर स्वयं से ही रोड में गिर गये जिससे मौके पर ही उसका भतीजा जगदीश नायक का मृत्यु हो गया एवं उनके साथी योगेश नायक को मामूली चोंट आया है घटना आने जाने वाले राहगीर देखे हैं. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें