सरायपाली : दुकान का शटर का ताला तोडकर दुकान से 7,000 रूपये की चोरी.
सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम तोरेसिंहा में दुकान का शटर का ताला तोडकर दुकान से 7,000 रूपये की चोरी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
हेमंत भोई ने पुलिस को बताया कि उसका ग्राम तोरेसिंहा कन्या शाला के सामने हेमंत किराना व बर्तन दुकान का संचालक है. 01 अक्टूबर 2021 को प्रतिदिन की भाति रात्रि 08 बजे वह अपने दुकान के शटर को बंद कर ताला लगाकर घर चला गया था कि रात्रि करीबन 02:00 बजे ग्राम तोरेसिंहा से भगतदेवरी सडक निर्माण में काम कर रहे लोगो ने उसके भाई भूपेश भोई को फोन कर सूचना दिये कि तुम्हारे दुकान का ताला तोडकर अंदर घुसे है तब उसके भाई ने उसे बताया तब वह अपने पिताजी, छोटे भाई व कोटवार के साथ दुकान जाकर शटर उठाकर देखे तो दुकान के अंदर 03 लडके मौजुद थे तथा सामान अस्त व्यस्त पडा था। फिर उन लोग 03 लडको को पकडने की कोशिश किये उसमें से 01 छोटा लडका चक्खमा देकर भाग गया। 02 लडके देवराज व ज्योतिष को रंगे हाथो पकडे व भाग रहे अनिस को गांव वाले उनके घर से पकडकर लाये। गांव के सरपंच विनय पटेल, कोटवार शंकरलाल व पंच जगजीवन के सामने गल्ला को चेक किया गल्ला में रखे 7000 रूपये नहीं था। फिर डयल 112 को फोन किये। उक्त तीनो व्यक्ति 02 अक्टूबर 2021 के रात्रि 02:0 बजे चोरी करने की नियत से उसके दुकान के मेन गेट का ताला तोडकर शटर उठाकर अंदर प्रवेश कर गल्ला में रखे नगदी रकम 7000 रूपये चोरी कर लिया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयो के विरुद्ध अपराध धारा 34-IPC, 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.