महासमुन्द : मेरे खिलाफ बातचीत करते हो कहकर घर में राड लेकर ज... - CG Sandesh

महासमुन्द : मेरे खिलाफ बातचीत करते हो कहकर घर में राड लेकर जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज.

महासमुन्द थाना अंतर्गत दलदली रोड में मेरे खिलाफ बातचीत करते हो कहकर घर में राड लेकर जान से मारने की धमकी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

मोहन लाल राठौर ने पुलिस को बताया कि वार्ड नं 12 दलदली रोड महासमुन्द में रहता हूं, जल संसाधन विभाग महासमुन्द से द्वितीय श्रेणी लिपिक के पद से रिटायर हो चूका है । उसके पडोस में पी0जी0 बंसोड का मकान है जहां वह अपने परिवार के साथ रहता है, उसका लडका शुसील बंसोड किराना दुकान चलता है जो अत्यंत ही शंकालू प्रवित्ती का है तथा बात बात में शंका करते हुये उसे एवं उसके परिवार पर शंका करते हुये कि तुम लोग मेरे खिलाफ बातचीत करते हो कहकर अक्सर वाद विवाद करता है जिसे पडोसी होने के नाते आज तक नजर अंदाज करते आ रहा था 03 अक्टूबर 21 के दोपहर 12/45 बजे वह पुन: इसी बात को लेकर उसके घर राड लेकर घुंस गया और अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दिया है। घटना को राजेन्द्र शर्मा एवं उसकी पत्नी किर्तीदा राठौर ने बीच बचाव कर उसे रोके तब उसके सुशील बंसोड के माता यशोदा बंसोड पिता पी0जी0 बंसोड आये और उसे समझाकर ले गये। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 34-IPC, 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें