बसना : तेरा हिस्सा बटवारा नहीं हैं कहकर डंडे एवं हाथ में रखे... - CG Sandesh

बसना : तेरा हिस्सा बटवारा नहीं हैं कहकर डंडे एवं हाथ में रखे टंगिये से हमला, मामला दर्ज.

थाना बसना अंतर्गत ग्राम उडेला में तेरा हिस्सा बटवारा नहीं हैं कहकर डंडे एवं हाथ में रखे टंगिये से हमला जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

नोहर लाल खुंटे ने पुलिस को बताया कि वर्तमान में अपने ससुराल ग्राम हरदी कला टोना बिलासपुर में रहता है. 03 सितम्बर 2021 को वह अपने साला उदय सोनवानी, भतीजा राजेश रोहिदास के साथ मोटर साइकिल से गृह ग्राम उड़ेला घर आया था अपने रूम से राशन कार्ड को लेकर निकला आंगन में आया तो उसके पिताजी दिलीप, बड़े भाई सेत कुमार एवं छोटे भाई गणेश खुंटे तीनों एक राय होकर तेरा हिस्सा बंटवारा नहीं है कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए बड़े भाई सेत कुमार खुंटे द्वारा हाथ में रखे टंगिया से उसके सिर को मारा है जिससे खून निकला है एवं उसके पिता और छोटे भाई हाथ में रखे डंडे से मारपीट किए हैं मारपीट को देखकर उसके साथ में आए साला उदय सोनवानी एवं भतीजा राजेश रोहिदास बीच-बचाव करने आए तो उनको भी उसके पिताजी, बड़े भाई, छोटे भाई गाली-गलौज कर जान से मार देंगे कहकर हाथ में रखे लाठी डंडा टंगिया से साला उदय सोनवानी एवं भतीजा राजेश रोहिदास के सिर, हाथ, पैर में चोट है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें