पटेवा : आम लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार... - CG Sandesh

पटेवा : आम लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.

पटेवा पुलिस ने 03 अक्टूबर 2021 को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम पचरी का मोहन टंडन ग्राम पचरी से कुलहरिया जाने के मार्ग तालाब के पास शराब पीने के लिये लोगों को पानी, डिस्पोजल गिलास, चखना मुहैया करा रहा है पुलिस की टीम मुखबीर के सूचना पर ग्राम पचरी से कुलहरिय जाने के मार्ग तालाब के पास जाकर घेराबंदी कर दबिश देकर रेड कार्यवाही किया। जहां पुलिस को देखकर शराब पीने वाले भाग गये तथा मोहन टंडन पिता विश्वदेव टंडन उम्र 25 साल साकिन ग्राम पचरी, थाना पटेवा जिला महासमुंद को लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते रंगे हाथो पकड़े जाने पर उसके कब्जे से 02 नग देशी प्लेन शराब की खाली पौवा शीशी तथा 02 नग डिस्पोजल गिलास एवं 02 नग पानी पाउच मिला जिसे गवाहो के समक्ष जप्त किया गया।

इसी तरह पटेवा पुलिस को 03 अक्टूबर 2021 को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम फुलवारी का छेतराम लोधी उम्र 52 साल साकिन फुलवारी थाना पटेवा जिला महासमुंद अपने घर परछी में शराब पीने के लिये लोगों को पानी, डिस्पोजल गिलास, चखना मुहैया कराते मिला. आरोपी के कब्जे से 02 नग गोवा अंग्रेजी शराब की खाली तथा 02 नग डिस्पोजल गिलास एवं 02 नग पानी पाउच मिला.

इसी तरह पटेवा पुलिस को 03 2021 को मुखबीर से सूचना मिली कि बाजार वार्ड पटेवा का कोमल यादव अपने घर परछी में शराब पीने के लिये लोगों को पानी, डिस्पोजल गिलास, चखना मुहैया कराते मिला. आरोपी के कब्जे से लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते पकड़े जाने पर उसके कब्जे से 02 नग देशी प्लेन शराब की खाली पौवा शीशी तथा 02 नग डिस्पोजल गिलास एवं 02 नग पानी पाउच मिला जप्त किया गया ।

आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।


अन्य सम्बंधित खबरें