पिथौरा : रंजीता दीप को मिला 6 महीने के लिए सरपंच पद का प्रभा... - CG Sandesh

पिथौरा : रंजीता दीप को मिला 6 महीने के लिए सरपंच पद का प्रभार.

जिले के सबसे विवादित ग्राम पंचायत जगदीशपुर के सरपंच दीपिका मिंज के स्थान पर नई नियुक्ति करने का आदेश जारी करते हुए पिथौरा एसडीएम ने पिथौरा जनपद सीइओ से नई नियुक्ति पश्चात न्यायालय को अवगत कराने कहा था।

जिससे 30 सितम्बर गुरुवार को आदेश का पालन करते हुए नए प्रभारी सरपंच नियुक्त किया गया जिसमें ग्राम पंचायत के सभी पांचों के सर्वसहमति से वार्ड नं 08 की पंच रंजीता दीप को 6 महीने के लिए प्रभारी सरपंच बनाया ।

बता दे कि जगदीशपुर ग्राम पंचायत में विगत सालो से विवादों में घिरा हुआ था। भूतपूर्व सरपंच के भष्ठाचार का शिकायत ग्रामीणों ने जिले से ले कर मुख्यमंत्री तक लिखत शिकायत किया था। एव नए सरपंच पर ग्रामीणों का विश्वास बना हुआ था लेकिन तत्कालीन सरपंच का पारिवारिक समस्याओं के चलते स्वयं अपने पद से  इस्तीफ़ा दे दिया था।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें