बसना : मुम्बई दिल्ली मैच एवं बेंगलूर और पंजाब में IPL क्रिकेट मैच में सट्टा खेलते 01 आरोपी गिरफ्तार.
बसना पुलिस को 03 अक्टूबर 2021 को मुखबिर से सूचना मिला कि बीरबल श्रीवास अपने सेलून दुकान में मोबाईल से आई पी एल 20 -20 मुम्बई दिल्ली मैच एवं बेंगलूर और पंजाब मै आनलाईन ओवर बाल क्रिकेट पर हार जीत का दांव लगाकर सट्टा नामक जुआ खेल रहा है पुलिस की टीम मुखबिर के बताये हुए स्थान में घेराबंदी कर उस व्यक्ति बीरबल को पकडे जो मोबाईल को पेश करने से खोल कर व्हाटसप आनलाईन आई पी एल 20 -20 खेल के ओवर बाल क्रिकेट पर हार जीत का दांव लगाकर सट्टा नामक जुआ खेलते मिला जिसका पूरा नाम पता पूछने पर अपना नाम बीरबल श्रीवास पिता पदुमलाल श्रीवास उम्र 29 वर्ष साकिन बडेसाजापाली मूल ग्राम बेलटिमकरी थाना बसना जिला महासमुंद का होना बताया एवं मोबाईल से आनलाईन आई पी एल 20-20 का खेल ओवर बाल क्रिकेट पर रूपये पैसे का दांव लगाकर सट्टा नामक जुआ खेलना स्वीकार किया.
जिसके कब्जे से 01 नग ओप्पो कंपनी का मोबाईल कीमती 5000 रू. स्क्रीन सॉट 4 पन्ना, 2000 रू. का दांव लगा हुआ को जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य धारा 4(क) जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।