सरायपाली : 13 लीटर महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार.
सरायपाली पुलिस को 04 अक्टूबर 2021 को मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब माधोपाली की ओर पैदल ले जा रहा है पुलिस की टीम ग्राम माधोपाली मौके पर पहुंचकर आरोपी मनोज यादव पिता मेघनाथ यादव उम्र 21 साल साकिन माधोपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ0ग0 के कब्जे से एक पीले रंग की 05 लीटर वाली जरिकेन के अंदर 05 लीटर महुआ शराब एवं एक सफेद प्लास्टिक के थैले के अंदर एक पलीथीन में 02 लीटर महुआ शराब जुमला 07 लीटर कुल कीमती 1400 रू0 रखा जाने पर आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
इसी तरह सरायपाली पुलिस को मुखबीर के सूचना पर ग्राम केना पुलिया के पास पहुंचकर आरोपी विरेन्द्र यादव पिता पद्मलोचन यादव उम्र 42 साल साकिन केना थाना सरायपाली जिला महासमुंद के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला के अंदर 10 लीटर वाली सफेद जरिकेन में करीबन 06 लीटर भरी हुयी हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब कीमती करीबन 1200 रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त किया।
आरोपीयो के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाए जाने पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।