तुमगाँव : कमरा का ताला तोडकर 12500 रूपये की चोरी, मामला दर्ज... - CG Sandesh

तुमगाँव : कमरा का ताला तोडकर 12500 रूपये की चोरी, मामला दर्ज.

तुमगाँव थाना अंतर्गत ग्राम पीढी में कमरा का ताला तोडकर 12500 रूपये की चोरी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

रमेश निषाद ने पुलिस को बताया कि 04 अक्टूबर 2021 के सुबह 07.00 बजे से वह खेत में दवाई छींटने गया था तथा घर में उसकी पत्नि व बच्चे थे। बच्चे 09.00 बजे स्कूल चले गये तथा उसकी पत्नि श्रवणी निषाद खेत निदाई करने मकान कमरों के दरवाजा में ताला लगाकर खेत काम करने गयी थी कि करीबन 10.00 बजे वह खेत से दवाई छींटकर कर वापस आया तो कमरा का ताला टूटा हुआ था कमरा के अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था आलमारी का लाकर टुटा था आलमारी के अंदर का सामान बिखरा पडा था आलमारी के अंदर रखे नगदी 500 रूपये एवं चांदी का लच्छा 02 नग कीमती 9000 रूपये, चांदी का करधन 01 नग कीमती 3000 रूपये, जुमला किमती रकम 12500 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 454-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें