तेन्दूकोना : बाप ने बेटे को हाथ मुक्का व डण्डे से मारपीट कर ... - CG Sandesh

तेन्दूकोना : बाप ने बेटे को हाथ मुक्का व डण्डे से मारपीट कर जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज.

तेन्दूकोना थाना अंतर्गत ग्राम बुंदेली में बाप ने बेटे को हाथ मुक्का व डण्डे से मारपीट कर जान से मारने की धमकी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

सेवक राम यादव ने पुलिस को बताया कि उसके साथ उसके पिता दरवार यादव रहता है करीब 10 साल पहले उसकी मां की मृत्यु हो चुकी है। 04 अक्टूबर 2021 के सुबह करीब 8/00 बजे लकड़ी लाने जंगल जाने के लिए गांव के दुकालु यादव के घर के सामने पिपल पेड़ के पास खड़ा होकर दुकालू यादव के आने पर वे दोनो लकड़ी लाने के लिये जंगल जा ही रहे थे तभी उसका पिता दरबार यादव शराब पीकर उसे तुम अपनी तुलसी बाई को समझाते क्यों नही उसका गांव के सुरेश रात्रे के साथ गलत संबंध है कहते हुए उसे अपने हाथ मे रखे डण्डे से उसके दोनो पैर एवं सिर मे मारपीट किया जिससे वह वही पास गिर गया और अपनी पत्नी तुलसी बाई को जोर से चिल्लाकर आवाज लगाया तब उसका पिता दरबार यादव अगर तुम मेरी बात नही मानोगे तो तुम्हे जान से मारकर खतम कर दूंगा कहकर धमकी देते हुए वहां से भाग गया पास मे खड़े दुकालू यादव ने मारपीट करने से मना किया तो उसके पिता दरबार यादव ने तुम बिच मे मत पड़ो नही तो तुम्हे भी मारूंगा कहकर बोला तो दुकालू यादव डर कर अपने घर अंदर चला गया। घटना को वहां मौजूद दुकालू यादव एवं मोहल्ले के रामचंद यादव एवं पुरूषोत्तम साहू एवं अन्य लोगो ने देखा सुना है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें