नारायणपुर: जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम: एक कदम उन्नत मानसिक स्वास्थ्य की ओर
नारायणपुर: जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम 05अक्टूबर को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी आर पुजारी सर, सिविल सर्जन सह जिला अस्पताल अधीक्षक डॉ एम के सूर्यवंशी सर के निर्देशानुसार, नोडल अधिकारी डॉ प्रशांत गिरी सर के मार्गदर्शन में तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ प्रिया कवर मैडम के सफल सहयोग से राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस सप्ताह (6 -11 अक्टूबर) के दूसरे दिवस में हेल्थ वैलनेस सेंटर महिमागवाड़ी ,जिला नारायणपुर मे क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट प्रीति चांडक द्वारा मानसिक स्वास्थ्य जांच शिविर में लोगों की मानसिक स्वास्थ्य स्क्रीनिंग कर मानसिक रूप से अस्वस्थ रोगियों की पहचान की गई, जिनकी काउंसलिंग कर जिला अस्पताल के स्पर्श क्लिनिक में आने के लिए कहा गया।
साथ ही ग्राम पंचायत में चौपाल लगाकर में ग्राम वासियों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधित बीमारी लक्षण और उपचार के बारे में जागरूकता प्रदान की गई। साथ ही जीवन में होने वाले तनाव को कम करने के बारे में उपाय बताया गया
स्कूल के छात्र छात्राओं के द्वारा रैली निकाल कर नारे के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने तथा समाज में मानसिक बीमारी के प्रति स्टिग्मा और अंधविश्वास को दूर करने का प्रयास किया गया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सीएचओ , आरएचओ, मितानिन का भी सहयोग रहा।