महासमुंद : तीन लोगो ने अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्का एवं लो... - CG Sandesh

महासमुंद : तीन लोगो ने अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्का एवं लोहे के राड से की मारपीट, मामला दर्ज.

महासमुंद अंतर्गत चोपडा धर्म कांटा के पास तीन लोगो ने अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्का एवं लोहे के राड से की मारपीट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

बादल बंजारे ने पुलिस को बताया कि 07 अक्टूबर 2021 को अपने साथी दयानंद माकण्डेय एवं मुन्ना मारकण्डेय के साथ अपने काम से वापस आ रहा था कि चोपडा धर्म कांटा के पास किराना दुकान के सामने छबि निषाद, मुकेश एवं शिवा निषाद ने उसे देखकर कहां से आ रहे हो कहकर अश्लील गाली गलौज करने लगा तब उसने बोला क्यों गाली गुफ्तार कर रहे हो इसी बात पर मुकेश काफी उत्तेजित हो गया और चलो आज इसको जान से मार देते है कहकर तीनों एक राय होकर हाथ मुक्का एवं छबि ने एक लोहे के राड से एक साथ मिलकर मारपीट किये है, जिससे उसके बांया कंधे, पीठ एवं मुंह के दाहिनी ओर जबडे में चोट लगी है, बहुत दर्द हो रहा है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC  पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें