महासमुन्द :चाकू से लोगो को मारने पीटने की धमकी व दुर्गा पंडाल को आग लगा देने की बात बोलकर उपद्रव मचाने पर मामला दर्ज.
महासमुन्द पुलिस को 07 अक्टूबर 21 को मुखबिर से सूचना मिला की महासमुन्द महामाया मंदिर के दुर्गा पंडाल के पास सोनू उर्फ जितेन्द्र सेन्द्रे अपने हाथ मे चाकू लेकर लहराते हुये लोगो को मारने पिटने की धमकी देते हुये दुर्गा पंडाल मे आग लगा देने की बात बोल कर उपद्रव मचा रहा है मुखबिर के सुचना पर पुलिस की टीम पहुचकर आरोपी अपने हाथ मे एक धारदार स्टील का चाकू लेकर लहराते हुये आसपास के लोगो को मारने पिटने दौडा रहा था जिसे पुलिस स्टाप एवं गवाहो के साथ मिलकर पकडा गया। आरोपी के कब्जे से एक धारदार स्टील का चाकू मिला मौके पर गवाहो के समक्ष आरोपी सोनू उर्फ जितेन्द्र सेन्द्रे से एक नग धारदार स्टील का चाकू मिलने से गवाहो के समक्ष मुताबिक जप्त किया गया।
आरोपी सोनू उर्फ जितेन्द्र सेन्द्रे पिता चन्दू सेन्द्रे उम्र 29 वर्ष सा0 महामाया पारा महासमुन्द को धारा सदर 25,27 आर्म्स एक्ट का घटित करना पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।